देश के नए CDS बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि

नई दिल्ली: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे कार्यभार संभालने की तिथि से ही सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

वे मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर

वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।

इससे पहले उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं:

  • 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff)
  • मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C)

यह नियुक्ति तीनों सेनाओं के समन्वय और समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट :सुरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!