आज का मौसम 31 अगस्त: 12 घंटों के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवा; IMD का लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 31 अगस्त को देश के 18 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक हो सकती है। साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बने अच्छी तरह चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी खिसकने की स्थिति बन सकती है। तेज हवाओं और बारिश से पेड़ों की शाखाएं टूटने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने तथा सड़क-रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

किन-किन राज्यों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने जिन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा बारिश का असर
अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के कई जिलों में कम से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का प्रभाव बना रहेगा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में 31 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 1 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच कई स्थानों पर बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 2 सितंबर को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश
वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर सहित पूर्वी यूपी तथा मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल सहित पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है। 1 से 5 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी में बड़े इलाके में बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बिहार
31 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी रह सकता है। 1-2 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जबकि 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में फिर बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड
31 अगस्त को सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम बताया गया है।

हिमाचल प्रदेश
शिमला, सिरमौर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल समेत कई जिलों में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड
31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा और चतरा जिलों में फ्लैश फ्लड का जोखिम है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़
ओडिशा में 31 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 31 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान
31 अगस्त को राज्य के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है। 1 से 5 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान (31 अगस्त)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली35°C27°C
मुंबई31°C27°C
चेन्नई34°C28°C
कोलकाता31°C27°C
लखनऊ32°C26°C
पटना33°C27°C
रांची27°C23°C
भोपाल28°C23°C
जयपुर33°C24°C
शिमला24°C19°C
नैनीताल23°C19°C

मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सलाह दी है कि वे आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Report :Surendra kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!