जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, ‘मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि…’

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरभ दास ने बताया कि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत की जाएगी।

सौरभ दास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के घर पर हैं। हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है।”

CJP की तीन प्रमुख मांगें

CJP ने जेपी नड्डा के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • सोनम वांगचुक को उनके आंदोलन पर बिना किसी रोक-टोक के रिहा किया जाए।
  • धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए या वे इस्तीफा दें।
  • NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शन जारी रहेगा

सौरभ दास ने स्पष्ट किया कि मंत्री ने भरोसा तो दिलाया है, लेकिन अभी कोई ठोस वादा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे।”

CJP ने यह भी मांग की है कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग तुरंत बंद करे।

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा

बता दें कि रविवार और सोमवार को दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च निकाला। बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

CJP का कहना है कि उनकी सभी मांगें युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप हैं और सरकार को इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

(सोर्स: सौरभ दास का एक्स पोस्ट)

रिपोर्ट :सुरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!