आज का मौसम 4 जुलाई 2026: 18 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने तेजी पकड़ ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज 4 जुलाई को 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मानसून की बढ़त और चेतावनी

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण अगले 4-5 दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत सहित कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

18 राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है उनमें शामिल हैं:

  • जम्मू-कश्मीर
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • बिहार
  • ओडिशा
  • केरल
  • नागालैंड
  • सिक्किम
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी (4-6 जुलाई)
राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। तेज हवाएं 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं। यह मौसम का मिजाज 6 जुलाई तक बना रह सकता है।

दिल्ली का तापमान: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 30°C

उत्तर प्रदेश में मौसम

यूपी में बारिश का अलर्ट (4-9 जुलाई)
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों में यह दौर 9 जुलाई तक जारी रह सकता है।

लखनऊ का तापमान: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 30°C

बिहार में मौसम

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पटना का तापमान: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 30°C

राजस्थान में मौसम

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट (4-9 जुलाई)
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं 50-70 किमी/घंटा तक चल सकती हैं।

जयपुर का तापमान: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 28°C

अन्य प्रमुख राज्यों में मौसम

  • पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला समेत कई शहरों में 4-9 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट।
  • हिमाचल प्रदेश: शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा आदि में भारी बारिश की चेतावनी, खासकर 5 और 8-9 जुलाई को।
  • उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार समेत कई जिलों में व्यापक बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट।

मुंबई: 27°C / 27°C
चेन्नई: 33°C / 28°C
कोलकाता: 33°C / 28°C
भोपाल: 29°C / 25°C
शिमला: 27°C / 21°C

सावधानी का संदेश
IMD ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम अपडेट नियमित रूप से चेक करें, खासकर पहाड़ी इलाकों और यात्रा पर निकलने वालों को। भारी बारिश के कारण जलभराव, यातायात बाधित होने और वज्रपात का खतरा हो सकता है।यह जानकारी IMD के नवीनतम अपडेट पर आधारित है।

रिपोर्ट :सुरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!