
पुष्कर
पुष्कर में आयोजित 43 दिवसीय शत गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ के समापन अवसर पर सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में प्रसादी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण के मध्य सेवा और संस्कार की भावना प्रमुख रही।
कार्यक्रम में यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज ने आध्यात्मिक लेखक और वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार शर्मा को विप्र रत्न सम्मान से अलंकृत किया। इसके साथ ही सम्पूर्ण महायज्ञ में निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाले नवीन शर्मा बिजयनगर को भी सम्मानित किया गया। अन्य सभी कार्यकर्ताओं को भी उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रखर जी महाराज ने सेवा, साधना और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। अजय शर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार हुआ है। कार्यक्रम में डॉ कृष्णानंद जी महाराज, देवेंद्र त्रिपाठी, इंजीनियर अशोक शर्मा, तपस्वी गायत्री शर्मा, बृजेश गौड़, डॉ रश्मि शर्मा, सरला शर्मा, अरुणा भास्कर, अमोघ शर्मा, पंडित कैलाश नारायण दाधीच, अरुण पाराशर, इंद्र सिंह पंवार, लेखराज सिंह, किशन गुर्जर, सत्यनारायण भंसाली, शैलेन्द्र अग्रवाल, आनंद गोयल, अशोक पंसारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
