दिंडोशी में योगी मॉडल बुलडोजर का कहर! डीजे-दंगे पर शेख परिवार के 3 मंजिला मकान पर चला बुलडोजर, ड्रग्स भी बरामद, 11 गिरफ्तार

मुंबई: देवी मरियम्मा की पूजा और जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए हिंसक दंगे ने अब पूरे इलाके को आग की लपटों में झोंक दिया है। मुंबई के दिंडोशी के संतोष नगर में रविवार रात हुए इस भयंकर झड़प के बाद पुलिस ने आखिरकार ‘योगी मॉडल’ अंदाज में एक्शन ले लिया।

गुरुवार को बीएमसी की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपी शेख परिवार के अवैध 3 मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया। इससे पहले बीएमसी ने नोटिस चस्पा कर 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन जवाब न आने पर बुलडोजर ने सब कुछ ध्वस्त कर दिया।

11 गिरफ्तार, ड्रग्स का धंधा भी खुला!
दिंडोशी पुलिस ने अब तक सोयल शेख, शाबू शेख, फिरोज शेख, मुनीर शेख समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात- आरोपियों के घर से ड्रग्स का पैकेट बरामद हुआ है। पुलिस अब इन पर NDPS एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख परिवार ड्रग्स का बड़ा धंधा चलाता था और इलाके में दबंगई रचता था। इतना ही नहीं, शेख परिवार की दहशत के कारण उनके घर के बगल में बना बीएमसी का सार्वजनिक शौचालय 5 महीने से बंद पड़ा था। लोगों का कहना है कि शौचालय खुलने से उन्हें बदबू आएगी, इसीलिए इसे जानबूझकर बंद रखा गया था। अब बुलडोजर कार्रवाई के बाद शौचालय जल्द खुलने की उम्मीद जगी है।

नेता पहुंचे मौके पर
घटना के बाद बीजेपी नेता किरिट सोमैया, शिवसेना शिंदे गुट के संजय निरुपम और पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा समेत कई नेता मौके पर पहुंचे। विनोद मिश्रा ने साफ कहा- “यह देवाभाऊ की सरकार है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है। एडिशनल सीपी शशिकुमार मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि स्थानीय लोग मुख्य दंगाइयों के फरार होने का आरोप लगा रहे हैं और पूजा करने वालों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सनसनीखेज मामला
एक धार्मिक जुलूस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब ड्रग्स, अवैध निर्माण और बुलडोजर एक्शन तक पहुंच गया है। दिंडोशी का यह पूरा इलाका इन दिनों तनाव की आग में जल रहा है।

रिपोर्ट :सुरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!