मुंबई: डॉ. गौरी पालवे (28) सुसाइड केस में अब बड़ा सनसनीखेज मोड़ आया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अदालत में पेश की गई चार्जशीट में मंत्री पंकजा मुंडे के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट (PA) अनंत गर्जे को मुख्य आरोपी बनाया है। जांच में पुख्ता सबूत मिले हैं कि अनंत ने अपनी पत्नी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी, ब्लैकमेल किया और बार-बार “तू मर जा” कहकर आत्महत्या के लिए उकसाया।
सनसनीखेज खुलासे चार्जशीट में:

- 22 नवंबर 2025 की घटना के दिन अनंत ने जानबूझकर पत्नी के साथ हुए झगड़े की वॉइस रिकॉर्डिंग की, जिसमें वह बार-बार “तू मर जा” कहता सुनाई दे रहा है।
- अनंत ने इन ऑडियो क्लिप्स का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए किया और धमकी दी कि वह इन्हें समाज और रिश्तेदारों में वायरल कर देगा, जिससे गौरी की सामाजिक छवि खराब हो जाएगी।
- डॉ. गौरी ने मौत से पहले अपनी दोस्त डॉ. प्रणिता अस्वले को 17 वॉइस मैसेज भेजे थे, जिसमें उन्होंने अनंत द्वारा की जा रही क्रूर टॉर्चर की पूरी डिटेल बताई।
- घटनास्थल से बरामद काली डायरी में गौरी ने अपनी आपबीती और मानसिक तनाव का जिक्र किया। साथ ही दिसंबर 2024 मॉडल का सैमसंग लैपटॉप जब्त किया गया, जिसमें डिजिटल सबूत भरे पड़े हैं।
मौत से पहले के आखिरी पल:
- CCTV फुटेज से पता चला कि 22 नवंबर 2025 को दोपहर 3:02 बजे गौरी ‘बे-लीफ सैलून’ गईं और 3:19 बजे निकलीं (हालांकि सैलून रजिस्टर में एंट्री नहीं थी)।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण Asphyxia following Hanging (फांसी से दम घुटना) बताया गया, जो 12-24 घंटे पहले हुई।
- SIT ने इसे अप्राकृतिक मौत की कैटेगरी में रखा है।
क्लीन चिट और शिकंजा:
- अनंत गर्जे पर अब IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) समेत गंभीर आरोप लगे हैं।
- ननद शीतल आंधले और देवर अजय गर्जे को सबूत न मिलने पर क्लीन चिट मिली है।
- SIT का निष्कर्ष: अनंत ने पहले के रिश्तों को छिपाया, विश्वासघात किया और ऑडियो क्लिप्स से ब्लैकमेल कर गौरी को मौत के मुंह तक धकेला।
यह मामला नवंबर 2025 से सुर्खियों में है, जब गौरी की वर्ली स्थित घर में फांसी लगी हालत में मौत हुई थी। परिवार ने शुरू से ही प्रताड़ना और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब चार्जशीट के साथ केस कोर्ट में पहुंच गया है और न्याय की उम्मीद बढ़ गई है।
रिपोर्ट :सुरेंद्र कुमार

