विमान हादसा महा विनाशकारी तबाही में बदल गया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार सहित छह की मौत

रोहन वर्मा/संस्कार न्यूज
बारामती.

महाराष्ट्र राज्य के बारामती हवाई पट्टी पर 28 Janvaree की सुबह एक अत्यंत दुखद विमान हादसा हुआ जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पंवार भी जिहान से उठ गये तथा विमान में सवार कुल छह लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय घटा जब निजी चार्टर विमान बारामती हवाई पट्टी पर लैंड करने का प्रयास कर रहा था लेकिन लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और भूमी से टकराकर जोरदार विस्फोट हुआ तथा विमान क्षतिग्रस्त हो गया और आग फैल गयी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पंवार के साथ उनके सचिव, एक पायलट, तीन तकनीकी कर्मचारी तथा एक सुरक्षा अधिकारी सवार थे जिन सबकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय आपात सेवा दल, पुलिस तथा अग्निशमन बल घटनास्थल पर पहुँच गये और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बारामती हवाई पट्टी पर संकटमोचक टीमें राहत तथा बचाव कार्य में लगी रहीं तथा मृतकों के शवों को सुरक्षित स्थल पर पहुँचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है परन्तु प्रारम्भिक जांच में यह संकेत मिल रहा है कि लैंडिंग के समय मौसम की खराबी तथा तकनीकी गड़बड़ी की सम्भावना हो सकती है। विमान के काले बक्से को बरामद कर लिया गया है और जांच एजेंसियाँ विस्तृत जांच कर रही हैं।

राज्यभर में इस वीभत्स हादसे की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी है तथा राजनीतिक, सामाजिक तथा आमजन वर्ग में दुःख की अभिव्यक्ति हो रही है। अनेक नेताओं तथा नागरिकों ने दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया तथा मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अजित पंवार महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता तथा अनेक वर्षो तक महत्वपूर्ण सार्वजनिक पदों पर रहे, उनका जाना राज्य के लिये अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार को सरकार द्वारा सहायता तथा हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!